भायला में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते ग्राम प्रधान कुशलपाल सिंह
- फोटो : DEVBAND
कबड्डी में मानकपुर ने भायला को हराया
देवबंद। भायला गांव में बृहस्पतिवार को कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन ग्राम प्रधान कुशलपाल सिंह ने किया।
ग्राम प्रधान ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेलों से जहां सेहत बनती है। वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने सरकार से ग्रामीण अंचलों में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की। पहले दिन भायला व मानकपुर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें मानकपुर की टीम विजय रही। अध्यक्ष प्रवीण और अनुज राणा ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड की टीमे भी कबड्डी टूर्नामेंट में भाग ले रही है।