फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली और फसल के अवशेष न जलाएं

विज्ञापन
गांव जड़वड़ में कृषि विभाग द्वारा बैठक का आयोजन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पराली और फसल के अवशेष न जलाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव जड़वड़ में कृषि विभाग द्वारा आयोजित बैठक में किसानों को पराली और फसल अवशेष नहीं जलाने के बारे में जागरूक किया गया।
जड़वड़ में ओम सिंह के आवास पर कृषि विभाग द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत कासमपुर खोला के प्राविधिक सहायक डॉ. राकेश कुमार ने किसानों को पराली व फसल के अवशेष नहीं जलाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि यदि कोई भी किसान पराली या गन्ने की पत्ती जलाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया जा सकता है। न्याय पंचायत हुसैनपुर सहायक प्राविधिक रामकुमार ने बताया कि प्रत्येक किसान पर सैटेलाइट के माध्यम से नजर बनाए हुए हैं। यदि कोई भी किसान पत्ती जलाता है और उसकी लोकेशन सैटेलाइट ने कवर कर ली है। तो उस किसान के खिलाफ एफआईआर कराई जा सकती है। मौके पर ओमकार आर्य, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, बालिस्टर, करण पाल, देवेंद्र, शादीराम, भरत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें