फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने डीएम को घेरा

Sat, 20 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के दिगंबर जैन मंदिर से अरिहंत भगवान की अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने से जैन समाज में आक्रोश है। शुक्रवार को जैन समाज के लोगों ने एसएसपी और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला का घेराव कर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन


उन्हें सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। डीएम ने जल्द मूर्ति बरामद करवाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। शहर भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और हरसंभव सहयोग की बात कही।

मंसूरपुर में स्थित दिगंबर जैन मंदिर से बदमाशों ने 16 फरवरी की रात्रि में सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु से बनी अरिहंत भगवान की प्रतिमा और छत्र, नगदी आदि सामान चोरी कर लिया था। भगवान की मूर्ति की चोरी की घटना से सकल जैन समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आक्रोशित जैन समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। एसएसपी और डीएम कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भाजपा नेता शिवराज त्यागी, हरीश अहलावत, अश्वनी चौधरी आदि के साथ वहां पहुंचे।

उन्होंने इस घटना पर रोष प्रकट किया। सूबे की सपा सरकार का कानून व्यवस्था बनाने में फेल बताया। उन्होंने जैन समाज को अपनी ओर से हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

जैन समाज के लोगों को पता चला कि डीएम सभागार में बैठक ले रहे हैं, तो वहीं पहुंच कर डीएम का घेराव कर आक्रोश प्रकट किया। डीएम ने उनकी बात सुनी तथा अपनी ओर से पूरा प्रयास करवा कर मूर्ति बरामदगी करवाने का आश्वासन दिया।

बाद में जैन समाज के लोगों ने डीएम को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मूर्ति बरामद करवाने और ऐसी वारदातों पर अंकुश लगवाने की मांग की।

घेराव प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप जैन, दिनेश जैन, संजय जैन, राजकुमार जैन, श्रेयांश जैन, प्रियांश जैन, नवीन जैन, अमरचंद जैन, दिनेशचंद जैन, उजय जैन, अरविंद जैन, दीपक जैन के अलावा महिलाएं भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें