जानसठ के गांव चुड़ियाला में आयोजित भाकियू की पंचायत में बोलते राजू अहलावत।
- फोटो : KHATAULI
भाकियू ने डीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी
जानसठ। गांव चुड़ियाला में भाकियू की पंचायत में मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को घुमाने के नाम पर की गई बर्बरता पूर्ण व्यवहार को लेकर डीएम द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो डीएम कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी।
मंगलवार को गांव चुडिय़ाला में भाकियू कार्यकर्ताओं की पंचायत चुडिय़ाला के ग्राम प्रधान आलोक गोयल के निवास स्थान पर हुई। पंचायत में मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि किसानों के संगठित न होने के कारण ही प्रदेश सरकार गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा बीज दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए पांच अक्तूबर को जिले के किसानों को उनकी उपज बढ़ाने के लिए हरियाणा के करनाल में घुमाने के लिए ले गए थे। वहां पर अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ की गई बर्बरता पूर्ण व्यवहार को लेकर किसानों व यूनियन में रोष व्याप्त है। पंचायत की अध्यक्षता मामचंद और संचालन कैथौड़ा के प्रधान महबूब ने किया। पंचायत में विपिन मेहंदीयान, संजीव उर्फ बाटू, नरेंद्र गर्ग, रेशू गोयल, राजेंद्र चेयरमैन, विजय पाल, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल, राजकुमार, गुड्डू प्रधान, देवेंद्र, बलबीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।