फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट सेंटर चालू करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे बजाज चीनी मिल भैसाना में बने वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल के उपाध्यक्ष को मिल परिसर में कोरोना टेस्ट सेंटर चालू करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को बजाज चीनी मिल भैसाना में कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसका दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी, जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर फौजदार और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष राजसिंह चौधरी मिल ने उनको व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना के मरीजों को हर संभव सहायता दी जाए। लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, सीडीओ आर डी द्विवेदी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें