फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने समस्याएं सुनीं, गऊशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने गऊशाला का निरीक्षण किया
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव बहादरपुर में डीएम ने भ्रमण कर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना तथा निर्माणाधीन गऊशाला का निरीक्षण किया। शनिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बहादरपुर गांव में निर्माणाधीन गऊशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने डीएम से गांव की टूटी सड़क का निर्माण और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गोवंश से निजात दिलाने की मांग की। डीएम ने किसानों से गोवंश से निजात दिलाने के लिए गोवंश को निर्माणाधीन गऊशाला में पहुंचा कर फसलों को बचाने और सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा नेता डाक्टर दानवीर सिंह, पूर्व प्रधान भगत सिंह, बहादरपुर तथा खेड़ीविरान के ग्राम प्रधान संजय उर्फ गांधी, कंवरपाल, प्रमोद चौधरी, उम्मेद सिंह, कृष्णपाल सिंह, बालिंद्र सिंह, विनय कुमार, जयवीर सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें