भोपा में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करती डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर, भोपा। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को कस्बे के साथ ही जट मुझेड़ा पहुंचकर गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और डीएम ने दोनों क्रय केंद्रों के प्रभारियों को किसानों को किसी भी तरह की समस्या न होने देने के निर्देश दिए। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए बैठने व उनके लिए हर सुविधा का इंतजाम करने और भुगतान को लेकर किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न होने देने के भी निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएम गांव कासमपुरा पहुंची और राशन की दुकानों का निरीक्षण कर राशन वितरण व स्टॉक आदि की जांच की। इसके बाद डीएम कस्बे में लौट आईं, जहां उन्होंने गोशाला का भी निरीक्षण करते हुए गोशाला में गोवंशों की काफी कम संख्या होने को लेकर नाराजगी जताई।