कोविड को हराने में महिलाएं और बच्चे भी जागरूक
मुजफ्फरनगर, चरथावल। महिलाएं और बच्चे कोविड 19 पर पेंटिंग बनाकर लोगों को बचाव का संदेश दे रहे है। विश्वव्यापी महामारी से बचने के लिए कस्बे की कक्षा 10 की छात्रा नव्या, कक्षा छह के नैतिक और ईशान ने आर्ट के पन्नों पर पेंटिंग बनाकर स्वच्छता अभियान में जुटे सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। बच्चों ने सैनिटाइजर की बोतल से वायरस भगाने का चित्र एवं घरों में रहकर सुरक्षित रहना दर्शाया। वहीं, गृहिणी आकृति और श्वेता ने इंडिया बीट कोविड 19 की शानदार पेंटिंग बनाई। इसमें लाकडाउन से कोरोना को हराने के लिए हाथ को साफ करने, घरों में रहने दिखाया है। वहीं, गृहिणी अंजना गर्ग ने अपनी पुत्रवधू के साथ गो कोरोना गो की पेंटिंग में हुनर दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी सेलॉकडाउन की अपील दर्शाई है।