फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत मतगणना केन्द्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव ने भी मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मतगणना के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा मतगणना केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पेजयल, शौचालय, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, प्रकाश, विद्युत आदि की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जानसठ, मोरना-शुक्रताल एवं नवीन मण्डी मुजफ्फरनगनर में बनाये गये मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र में प्रत्याशियों के उन्हीं एजेंट को प्रवेश दिया जाए, जो कोरोना नेगेटिव हों और जिनके पास वैध आईडी कार्ड हो। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। उन्होंने कहा मतगणना केन्द्रों पर चिकित्सीय सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये जाएं। सीडीओ आलोक यादव सहित संबंधित तहसील के एसडीएम, आरओ उपपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें