डीएम ने जिला चिकित्सालय में किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि दान किए गए रक्त से जरूरतमंद लोगों, मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से अनेक रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदाताओं द्वारा दिए रक्त से प्रत्येक वर्ष लाखों मरीजों का जीवन बचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि हर व्यस्क स्त्री-पुरुष रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूं तो सभी प्रकार के दान की महत्ता है लेकिन रक्तदान महादान है। अनेक परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चोपड़ा ने जिलाधिकारी को प्रमाणपत्र भी दिया।