मंसूरपुर में रजिस्टर का अवलोकन करते अधिकारी।
- फोटो : KHATAULI
डीएम और एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
मंसूरपुर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने मंसूरपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंच कर जनसमस्याएं सुनीं। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में आई दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम और एसएसपी ने इस दौरान थाने के आगंतुक व जनशिकायत रजिस्टर का भी अवलोकन किया। एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह सहित सभी पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।