जानसठ तहसील में आयोजित भाकियू के धरने पर मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
भाकियू का बेमियादी धरना समाप्त
जानसठ। एसडीएम अमृतपाल कौर, तहसीलदार अभयराज पांडे और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के बीच वार्ता हुई। वार्ता में अधिकारियों ने एक सप्ताह में खाद डालने के लिए घटायन गांव में अलग जगह देने का आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर भाकियू का बेमियादी धरना समाप्त हो गया। यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि एक सप्ताह का समय दिया गया है। उसके बाद किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता, तो सिसौली में वार्ता कर आगे की योजना बनाई जाएगी। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन कुमार, विपिन मेंहदियान, महकार सिंह, सेंसरपाल, बिट्टू ठाकुर आदि मौजूद रहे