जानसठ/खतौली। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा लोगों की समस्याएं को सुना। अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। 32 शिकायतें आई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्ण गंभीरता बरतें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, सीओ शकील अहमद, एबीएसए प्रमोद शर्मा, नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उधर, खतौली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम जीत सिंह राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एके सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 14 शिकायर्तें आइं, जिनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम जीत सिंह राय ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र गुणवत्ता के आधार पर करें।
समस्या का निस्तारण पारदर्शिता पूर्वक करें : एसडीएम
बुढ़ाना। तहसील के सभागार में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं। राजस्व विभाग और विद्युत निगम की समस्याएं अधिक आईं। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को समय पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि समस्या का निस्तारण पारदर्शिता पूर्वक करें। पीड़ित को निस्तारण से अवगत कराएं।