फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस चेकिंग की जाएगी निस्तारित शिकायतों की

विज्ञापन
सदर तहसील में समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर समय से करें। आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। निस्तारित होने वाली शिकायतों की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सेल्वा कुमार जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने शिकायतें सुनीं। कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाए और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाए। जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले। जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाए। तहसील दिवस में 44 शिकायतें आई, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम सदर विजय कुमार, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली व गन्ने की पत्ती न जलाएं
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सदर तहसील के गांव रई में जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। रेई के प्राथमिक विधालय में विभिन्न विभागों द्वारा कैंप भी लगाए गए। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाए गए। ग्रामवासियों की मुख्य समस्याओं जिनमें हाईस्कूल को अपग्रेड करने उसकी चहारदीवारी कराने, स्कूल की जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जे हटवाने व ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग की। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक व कोटेदार से राशन संबंध में पूछे जाने पर कोई उत्तर न दिये जाने पर पूर्ति निरीक्षक को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों से पराली व गन्ने की पत्तियों का न जलाने की अपील की। कहा कि प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करें। एसडीएम विजय कुमार, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें