फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएम व एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण, मुलाकाती रजिस्टर देखा

Fri, 01 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिला जेल का निरीक्षण कर जेल में बंद शातिर अपराधियों व उनसे मिलने आने वाले लोगों की जानकारी ली। मुलाकाती रजिस्टर भी देखा।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को देखने के बाद बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा।
कार्यालय के अभिलेखों को देखा। जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता व ओपीडी के बारे में जानकारी की। कहा कि शातिर बंदियों की कड़ी निगरानी की जाए। जेल में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये।
विज्ञापन


राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। एडीएम (प्रशासन) संजय कुमार सिंह,एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ व जिला निरीक्षण समिति सदस्यों के सदस्यों ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) आर्यपुरी का त्रैमासिक निरीक्षण किया। आवासीय व भोजन व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी, सुरक्षा संबंधी, साफ सफाई व अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। आवासित किशोरों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला निरीक्षण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार, डॉ विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें