फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख सही कर आवेदक के पते पर जाएगा डीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख सही कर आवेदक के पते पर जाएगा डीएल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाइसेंस नवीनीकरण में तारीख में हुई गड़बड़ी के बाद से विभाग में हड़कंप मचा है। अब गलत ड्राइविंग लाइसेंस को सही कराने के प्रयास शुरू हो गए हैं। एआरटीओ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तारीख ठीक कराई जा रही है। इसके बाद सही ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक के पते पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर एआरटीओ कार्यालय से 27, 28 और 29 जून को जिन लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया था उनकी एक्सपायर तिथि में गड़बड़ी कर दी गई थी। एक्सपायर होने की तारीख लाइसेंस जारी होने की तारीख से पूर्व की डाल दी गई थी। इससे करीब 300 आवेदक परेशान घूम रहे थे। अमर उजाला ने दस जून के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि 27, 28 और 29 जून को तकनीकी खराबी के चलते पूरे प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता सही अंकित नहीं हो सकी। इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जा रहा है। खराबी के दूर होने पर लाइसेंस की वैधता तारीख सही दर्ज करा दी जाएगी और लाइसेंस आवेदक के पते पर पुन: भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें