फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिव्यांग ने उठाई कांवड़, रोजाना कर रहा 25 किमी का सफर

Tue, 11 Jul 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ता दिल्ली का दिव्यांग लाखन सिंह।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महादेव की भक्ति में डूबे कांवडि़ए तमाम मुश्किलों के बावजूद श्रद्धा के पथ पर बढ़े चले जा रहे हैं। दिल्ली का दिव्यांग लाखन सिंह कांवड़ लेकर पहुंचा तो हर कोई हैरान रह गया। कांवड़िया रोजाना 25 किमी का सफर तय करता है। मां-बाप के निधन के बाद से कांवड़ ला रहा है।
विज्ञापन


मूल रूप से मथुरा निवासी लाखन सिंह फिलहाल दिल्ली में रह रहा है। लाखन सिंह अपने 17 साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकला है। सोमवार को भक्तों की यह टोली मुजफ्फरनगर पहुंची। भले ही वह आम कांवडि़यों की तरह नहीं चल पा रहा, लेकिन रोजाना 25 किमी का सफर तय करता है। वह बताता है कि सिर्फ पैरों से सीधा खड़ा नहीं हो पाने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई है, इसके अलावा वह बेहद आराम से कांवड़ लेकर अपने क्षेत्र के शिवालय की ओर बढ़ रहा है।
लाखन सिंह का कहना है कि उसने भगवान शिव से कुछ नहीं मांगा। शिव सबको देते हैं और वही देने वाले हैं। किसी मन्नत के लिए वह कांवड़ नहीं लाए हैं। सबको शिव के दरबार में कांवड़ जरूर लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें