ककरौली। गांव खाईखेड़ा निवासी वृद्ध सुभाष ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों ही अपने पैरों से दिव्यांग है। काफी प्रयास करने पर भी उनकी दिव्यांग पेंशन नहीं बन सकी थी। पांच माह पहले गांव का ही एक युवक उनके पास आया और पेंशन बनवाने का आश्वासन दिया। आरोपी युवक उनसे अब तक दस हजार रुपये ठगी कर चुका है, लेकिन अभी तक उनका काम नहीं हो सका है। पीड़ित दंपती ने युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।