गांव बरला में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग सम्मान समारोह में मौजूद दिव्यांग व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिव्यांगों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर, छपार। गांव बरला में विश्व दिव्यांग दिवस पर 24 दिव्यांगों को सम्मानित किया गया। दिव्यांग मंच द्वारा 13 वर्षों से हर साल गांव बरला में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है, जिसे इस बार कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते आयोजक आर्मी के सेवानिवृत्त इंजीनियर ब्रजभूषण त्यागी द्वारा इस बार क्षेत्र के 24 दिव्यांगों को ग्राम बरला की प्रधान बेबी त्यागी के हाथों से सम्मानित कराया गया। इस दौरान सभी को कोरोना से बचाव के लिए गर्म पानी पीने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया। संजय गांधी, अब्दुल रब, सिद्धार्थ, वैभव, अशरफ, हिमांशु, राहुल और मुनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।