फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Kakran: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पहलवान दिव्या काकरान से बंधवाई राखी, दोनों ने आप पर साधा निशाना

Sat, 13 Aug 2022 09:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिव्या काकरान से राखी बंधवाई। इस दौरान दिव्या ने कहा कि वह अब तक 58 पदक दिल्ली को दिला चुकी हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने आर्थिक मदद नहीं दी है।
विज्ञापन
सांसद मनोज तिवारी के साथ दिव्या काकरान का परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ खेलों की कांस्य पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान के दिल्ली के गोकलपुर आवास पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे और राखी बंधवाई। तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सेना से भी सबूत, खिलाड़ी से भी सबूत ...शर्मनाक है आप का रवैया।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर के समय सांसद मनोज तिवारी दिल्ली के गोकलपुर में दिव्या काकरान के आवास पर पहुंचे। तिवारी ने दिव्या को पांच लाख रुपये की इनाम राशि भेंट की। उन्होंने ट्वीट पर पोस्ट डालते हुए ‘सेना से भी सबूत... खिलाड़ी से भी सबूत, शर्मनाक है आप का रवैया’। तिवारी ने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में कलाकारों का सांस्कृतिक प्रोग्राम कराकर जो पैसा एकत्र होगा, उसे बहन को देंगे। इस दौरान उन्होंने काकरान के परिवार के साथ ली गई सेल्फी को भी पोस्ट किया है।

आर्थिक मदद की लड़ाई लड़ रही दिव्या
पहलवान दिव्या काकरान ने दिल्ली सरकार पर आर्थिक मदद नहीं देने का आरोप लगाया है। पहलवान का कहना है कि वह अब तक 58 पदक दिल्ली को दिला चुकी हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने आर्थिक मदद नहीं दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अन्नू के संघर्ष की कहानी: कहा- सर्दी में अभ्यास करके सुबह की रोशनी से पहले लौटना पड़ता था घर, अब रचा इतिहास
विज्ञापन


यूपी सरकार ने दिया लक्ष्मीबाई पुरस्कार
मुजफ्फरनगर जिले के पुरबालियान गांव की रहने वाली दिव्या काकरान का कहना है कि यूपी सरकार ने हमेशा प्रोत्साहित किया। उसे रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया और समय-समय पर उसे सम्मानित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें