फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तलाक कराया, शादी का वादा कर दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने पड़ोसी युवक व उसकी पत्नी में तलाक करा दिया। प्रेम प्रसंग में फंसाकर महिला से मंदिर में शादी करने का नाटक रचकर कई बार दुष्कर्म किया। अब दूसरी शादी करने का प्रयास कर रहा है। महिला को जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला का अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मुजफ्फरनगर निवासी महिला की शादी 2016 में थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसी गांव के पड़ोसी युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसका पति से इसी साल तलाक करा दिया। शादी करने का झांसा देकर उसे घुमाने ले गया। वहां मंदिर में अपने परिचितों के सामने शादी की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सुसराल ले जाने के बारे में बात करने पर झांसा देता रहा। विश्वास में लेने के बाद वह अपने घर चली गई। आरोप है कि वह हर माह पीड़िता को होटल में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। अब वह दूसरी शादी करने का प्रयास कर रहा है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें