प्रधानाचार्या ने जताई नाराजगी
कॉलेज की प्रधानाचार्या ने घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ एक साल से छेड़छाड़ की जा रही है। छात्रा बीते साल कॉलेज नहीं आई। इस वर्ष उसने संस्थागत पढ़ने की इच्छा जताई तो उसके साथ यह हरकत कर दी गई।
छात्रा को उसका भाई छोड़ने आया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया है, लेकिन एक सप्ताह में भी कार्रवाई नहीं की। वहीं, चर्चा है कि एक बडे़ भाजपा नेता के दबाव के कारण पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है।
इस मामले में कॉलेज की प्रधानाचार्या ने जानकारी दी है। वह पुलिस से पूरे मामले की प्रगति रिपोर्ट लेकर एसएसपी को अवगत कराएंगे, मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी - रवि शंकर मिश्रा, अतिरिक्त सीओ।