फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

20-21 अगस्त तक चली चैंपियनशिप में आदित्य कराटे स्कूल के छह खिलाड़ियों ने जीत हासिल की है। सिहान राजेश कौशिक ने बताया कि आदित्य धनराज कौशिक ने काता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंशिका निर्वाल और अक्षरा चौधरी ने कुमिते (फाइट) में स्वर्ण पदक जीता। द दून वैली के छात्र अंश बालियान और कृष्णा सिंह ने रजत के अलावा नव्वयम जैन ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप के दौरान इंटरनेशनल शूटर अर्जुन, लक्ष्मण और शौर्य अवार्ड से सम्मानित सतेंद्र कुमार, कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव सिहान रजनीश चौधरी, यूपी स्पोर्ट कराटे एसोसिएशन के महासचिव सिहान अमित गुप्ता और नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। द दून वैली विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग सिंघल, ब्रांच हेड जसबीर कौर ने भी विजेता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें