मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यालय के समक्ष पांच बैंक कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। कोऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारी 18 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं। बैंक कर्मियों की मांग है कि उनका वेतन पुनरीक्षण होना चाहिए। जिला सहकारी बैंकों में कंप्यूटराइजेशन एवं डिजिटलाइजेशन में प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई जाएं। यूनिट मंत्री अजीत सिंह ने कहा कि आधुनिकीकरण को प्रोफेशनल विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया जाएं। चीनी मिलों को बैंकिंग के नियमों के विरुद्ध वित्त पोषण करने की जांच कराई जाएं। 31 अगस्त तक लगातार आंदोलन चलेगा और पांच सितंबर को जिला सहकारी बैंकों में हड़ताल रहेगी। 26 अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। धरने पर दीपक कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।