फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम सम्मानित खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित हुई 55वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीते। अक्षी मलिक का चयन गुजरात में होने वाले अंडर-20 जूनियर फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच शुभम बालियान ने बताया कि अंडर-20 आयु वर्ग में प्रतियोगिता हुई। महिला वर्ग में अक्षी मलिक ने 100 मीटर में रजत पदक और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। निपम चौहान ने 200 मीटर में कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग की चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम ने मुजफ्फरनगर को स्वर्ण पदक दिलाया। रिले टीम में सनी बालियान, आयुष बालियान, हिमांशु शर्मा और लक्ष्य काजला ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग की रिले टीम ने भी मुजफ्फरनगर को 400 मीटर में स्वर्ण पदक और 1600 मीटर में रजत पदक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें