फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे प्रतियोगिता में छाए जिले के 29 खिलाड़ी

विज्ञापन
नगर के एसडी पब्लिक स्कूल में ताई क्वाडो प्रतियोगिता में एक दूसरे को किक लगाते खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार में संपन्न हुई चौथी कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 29 पदक जीते हैं। इन खिलाड़ियों का बुधवार को अवध विहार स्थित नीरज कराटे क्लासेस में स्वागत हुआ। कोच सेंसेई नीरज सैनी ने बताया कि हरिद्वार में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने आठ गोल्ड, चार सिल्वर और 17 कांस्य पदक हासिल किए। कनिष्का तायल, भूमि ठाकुर, तनिषा चौहान, विषा रानी, शगुन, राधिका पाल, नयांशिका सूद ने गोल्ड मेडल, हर्षित चंदेल, वीर राठी, कार्तिक कुमार ने सिल्वर मेडल, आरव गर्ग, शोभित शर्मा, हिमांशी नामदेव, वंशिका सूद, स्वास्तिक, अक्षित, आरव शर्मा, नीव शर्मा, खुशी पाल, आरती कश्यप ने ब्रांज मेडल जीते। कोच सेंसेई नीरज सैनी ओर उनकी टीम को सिहान बसंत उपाध्याय ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का चयन पांच और छह नवंबर को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हो गया है। इस मौके पर दीपक कुमार, अमित कुमार, शुभ शर्मा, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें