फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटा-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ मार्ग पर बुधवार की शाम हाईवे के पुल के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा व बहन घायल हो गए। घटना के विरोध में जाम लगाया गया और ट्रक में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव कल्लरपुर बीबीपुर निवासी 20 वर्षीय विपुल पुत्र चतर सिंह अपनी मां 45 वर्षीय सुनीता देवी व मौसी ओमवीरी के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। जानसठ मार्ग पर हाईवे के पुल के पास मेरठ की ओर से आए एक ट्रक की साइड लगने से बाइक गिर गई। सुनीता ट्रक के नीचे जा गिरी और पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। विपुल और उसकी मौसी ओमवीरी घायल हो गई। सूचना पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए। हादसे से गुस्साए कुछ युवकों ने ट्रक का शीशा भी तोड़ डाला। जाम भी लगाया।
सूचना पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। परिजनों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार हो गया था। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बैंक में दो किशोरियों ने जेब से 45 हजार निकाले
छपार। गांव महरायपुर निवासी राज कुमार त्यागी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने क्रेडिट कार्ड के 45 हजार रुपये पीएनबी में जमा करने गया था।। फार्म भरते वक्त उनके पास खड़ी दो किशोरियों ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और फरार हो गई। बैंक के सीसीटीवी से इसकी जानकारी हुई। उसने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें