शुकतीर्थ में घटते गंगा के जल स्तर को देखने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बह रही गंगा में तेजी से घटते जल स्तर की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुकताल पहुंचे। पुरोहित ने गंगा में घटता जल स्तर दिखाया तथा शीघ्र जल स्तर बढ़ाने की मांग की।
जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर वीरपाल निर्वाल ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर घटते जल स्तर की समस्या का समाधान कराने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल के साथ भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय सचिव अमित राठी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, अरुण कुमार, विनोद शर्मा, कुनाल वालिया, नीटू, महेंद्र चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह व मैनेजर देवेंद्र आर्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष से शीघ्र ही गंगा में जल स्तर बढ़ाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बीडीओ से बातचीत कर क्षेत्र पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा गंगा की साफ सफाई कराई जाएगी।