फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने की फयरिंग, पिस्टल सहित हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। विज्ञाना गांव में स्कॉर्पियो कार से बालक की साइकिल टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही बालक के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार चालक जिला पंचायत सदस्य के बेटे और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। कार चालक ने पिस्टल से फायर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को पिस्टल सहित हिरासत में ले लिया।
खतौली के जिला पंचायत सदस्य रिहान का बेटा तनवीर सोमवार को ईद की बधाई देने अपनी स्कॉर्पियो कार से गांव विज्ञाना में आया था। गांव के बाहर लिंक मार्ग पर ग्रामीण आस मोहम्मद के पोत्र की साइकिल कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आस मोहम्मद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। आस मोहम्मद व कार चालक तनवीर के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज को गई। आरोप है कि तनवीर ने पिस्टल से फायर किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि कार चालक तनवीर को पिस्टल सहित हिरासत में लिया गया है। वह अपना पिस्टल लाइसेंसी बता रहा है।
पुलिस फायरिंग व पिस्टल की जांच कर रही है। घटना की तहरीर आस मोहम्मद ने पुलिस को दी है। पिस्टल के बारे में अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें