फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सौर ऊर्जा से रोशन होगा जिला पंचायत सभागार

Tue, 14 Feb 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत का सभागार सौर ऊर्जा से रोशन होगा। सभागार की छत पर इसके लिए दस किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। 31 मार्च से पहले सौर ऊर्जा से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में दस किलोवाट का सोलर पैनल लगने जा रहा है। इसे लेकर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहले ही प्रस्ताव पास हो चुका है। प्रदेश सरकार ने भी निर्देश दिए थे कि जिला पंचायत समस्त विद्युत आपूर्ति सोलर पैनल के माध्यम से ही करें।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोलर पैनल की खरीदारी को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए स्टीमेट बन गया है। लगभग दस लाख का खर्च जिला पंचायत का इसमें आएगा। दस किलोवाट का सोलर पैनल जिला पंचायत सभागार की छत पर ही लगेगा। सोलर पैनल की गारंटी 20 साल की और बैटरी की गारंटी पांच साल की होगी। दो माह पहले जिला पंचायत के सभी दफ्तर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं। जिला पंचायत के सभी दफ्तरों को सौर ऊर्जा से ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

-
सरकारी कार्यालय लगातार जुड़ रहे
केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देशों के चलते सभी सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोडऩे की पहल चल रही है। जिले में विकास भवन, कलक्ट्रेट पहले ही इससे जुड़ चुके हैं। अन्य कार्यालयों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सरकार की होगी लाखों की बचत
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि हमारे सभी दफ्तरों को सोलन पैनल से दो महीने पहले जोड़ा गया था। सभागार ही बाकी था। दफ्तरों का बिल 40 हजार रुपये प्रति माह तक आता था। अब केवल 2200 रुपये का बिल आया है। आने वाले समय में यह भी बंद हो जाएगा। सरकार को प्रति वर्ष लगभग पांच लाख की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें