फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: जिला जज बोले, लोक अदालतों से मिल रहा सुलभ न्याय

विज्ञापन
लोक अदालत के दौरान दिव्यांग को बैशाखी देते जिला जज चवन प्रकाश
विज्ञापन
लोक अदालत में 3.26 लाख वाद निस्तारित किए गए
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। वादकारियों को सस्ता, सरल और सुलभ न्याय दिलाने के लिए आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन लाख 26 हजार 908 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज चवन प्रकाश ने दिव्यांगों को बैशाखी भेंट की। पारिवारिक न्यायालय में छह दंपती के मामले आपही सहमति से सुलझे।

नोडल अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं तो उनके बीच आपसी सौहार्द बना रहता है समय की बचत भी होती है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी शक्ति सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि तीन लाख 26 हजार 908 मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मलखान सिंह ने कुल 118 मामलों का निस्तारण कर सात करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सत्यानन्द उपाध्याय की अध्यक्षता में 152 प्रकरण निस्तारित किए गए। राजस्व अधिकारियों ने 19315 प्रकरणों का निस्तारण किया, इसके अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड के 28, बैंकों ने 1213 ऋण के मामले निस्तारित कराए।
विज्ञापन

एडीजे जय सिंह पुंडीर, रजनीश कुमार, गोपाल उपाध्याय, बाबूराम, कमलापति, सीजेएम मनोज कुमार, डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अनिल जिन्दल, महासचिव जितेन्द्र तोमर और जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें