फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के जिला जज ने किया दारुल उलूम का दौरा

विज्ञापन
दारुल उलूम के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी से वार्ता करते हमीरपुर के जिला जज ? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हमीरपुर के जिला जज वकार अहमद अंसारी ने मंगलवार को दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के मोहतमिम से मुलाकात की साथ ही लाइब्रेरी में एतिहासिक पुस्तकें को देखा और उनके बारेे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे दारुल उलूम पहुंचे जिला जज वकार अहमद अंसारी ने संस्था के मेेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। मोहतमिम ने उन्हें मुल्क की आजादी में देेवबंदी उलमा का योगदान, दारुल उलूम के इतिहास और यहां दी जानी वाली शिक्षा व छात्रों के रहन सहन के संबंध में जानकारी दी। जिला जज ने बताया कि वर्ष 2017 में हज के दौरान मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से उनकी बड़ी तमन्ना थी कि वह दारुल उलूम में आए। कहा कि उन्हें यहां आकर रुहानियत महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और निर्माणाधीन लाइब्रेरी का भी दौरा किया। इस दौरान देवबंद सिविल कोर्ट के जज आदित्य सिंह, अकरम उस्मानी और अशरफ उस्मानी आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें