फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मिल प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद जाट महासभा ने एडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने जनता इंटर कालेज मुस्तफाबाद पचैंडा में तीन दिसंबर को परोसे गए मिड डे मिल में मरा हुआ चूहा मिलने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम प्रशासन को डीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। बताया गया कि प्रधानाचार्य द्वारा स्वयं इस घटना से अधिकारियों को अवगत कराया था। मिड डे मिल में एनजीओ की कर्मचारियों की लापरवाही स्पष्ट है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएं और प्रधानाचार्य व शिक्षकों पर कोई कानूनी कार्यवाही न की जाए। इस दौरान जगदीश बालियान जिलाध्यक्ष, सुंदरपाल सिंह, धर्मवीर मलिक, अनिल चौधरी, देवी सिंह सिंभालका संरक्षक, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, धर्मेद्र तोमर, संतोष वर्मा, इंद्रपाल सिंह, दिनेश देवी, ब्रिजेश चौधरी, गजेंद्र पाल सिंह, अनंगपाल राठी, विरेंद्र पंवार, युद्धवीर सिंह, डा. जीत सिंह तोमर, जगवीर सिंह, अनूप सिंह वर्मा, देवेंद्र सिंह चेयरमैन, जसवीर सिंह, अमित तोमर, पंकज राठी, कृष्णपाल निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें