फोटो कैप्सन बुढ़ाना 21द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में गांव मौहम्मपुर रायसिंह में बहुजन समाज की महिलाओं ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व रालोद नेता विनोद मलिक ने रालोद के बहुजन समाज उदय अभियान के अंतर्गत रविवार को गांव मौहम्मदपुर रायसिंह में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज की महिलाओं व पुरुषों को रालोद की नीतियों से अवगत कराया। बहुजन समाज उदय अभियान की जानकारी दी। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए बहुजन समाज की सैकड़ों महिलाओं को कंबल का वितरण किया। कहा कि वे अपने क्षेत्र में प्रत्येक पात्र परिवार को सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटेंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल किट का भी वितरण किया। इस कार्यक्रम में शाहपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज बालियान, बिल्लू, भूदेव मलिक, नैनसिंह, सतपाल सहरावत, संयम पवांर, नियम पवांर व बालकिशोर त्यागी सहित दर्जनों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।