फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगधाड़ी में दो पक्षों के बीच विवाद, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव गंगधाड़ी में दो पक्षों के बीच रास्ते में बैठने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए। उधर, पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का दूसरे पक्ष ने आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कार से ग्रामीण गांव गंगधाड़ी जा रहे थे। गांव में ही शिव मंदिर के समीप स्थित चौराहे पर कुछ व्यक्ति शराब पीकर बैठे हुए थे। रास्ता लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कार सवार लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर हंगामा कर रहे लोग भाग गए। दूसरे पक्ष लोगों ने बाद में अपना सामान तोड़कर पुलिस पर सामान तोड़ने का आरोप लगा दिया। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। सीओ के सामने काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सीओ का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों के व्यक्तियों के खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की गई है। जिससे शांति व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें