फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरता निस्तारण हो आने वाली शिकायतों का

विज्ञापन
सदर तहसील में समस्या सुनतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गंभीरता से हो शिकायतों का निस्तारण: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनी। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करें। उन्होंने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। चकबंदी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें