मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल में संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करना, हड्डी रोग निवारण शिविर लगाना, नए केंद्रों काे खोला जाने का सुझाव रखा गया।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई। उन्होंने जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द और कमर दर्द को ठीक करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं और सूर्य नमस्कार करवाया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने हास्य आसन, प्राणायाम और ध्यान करवाया। वहीं मई और जून के महीने में संस्थान की ओर से नए क्षेत्रों में हड्डी रोग निवारण शिविर लगाए जाने हैं। नए केंद्र भी खोले जाने हैं। जिला मंत्री का कार्यभार योग साधक आचार्य रामकिशन सुमन को सौंपा। अध्यक्षता डॉ. जीत सिंह तोमर ने की। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, कुलदीप मित्तल, डॉक्टर अक्षय बालियान, डॉक्टर अश्वनी कुमार, देवेंद्र बालियान, पूर्व महासचिव ओम सिंह तोमर, अंकुर मान, गजेंद्र सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे।