फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहिद हसन को चित्रकूट जेल भेजने की चर्चा पर बजती रही घंटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद सपा से कैराना विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट कारागार में स्थानांतरित करने की मंगलवार शाम को चर्चा रही। जिसकी पुष्टि को मुजफ्फरनगर से कैराना तक मोबाइल बजने लगे। विधायक की बहन इकरा हसन ने कहा कि उन्होंने भी यह चर्चा सुनी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अभी तक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन

शामली की कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन ने जिला कारागार से ही चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। विधायक बनने के बावजूद अभी तक उनकी शपथ नहीं हुई है। पिछले दिनों बीमार होने के कारण जिला अस्पताल में भी उपचार कराया गया था। मंगलवार देर शाम यह चर्चा फैल गई कि विधायक को मुजफ्फरनगर जिला जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट करने के लिए ले जाया गया है। रात के समय सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मी उन्हें ले गए हैं। कैराना तक भी यह सूचना पहुंची, जिसके बाद विधायक की बहन इकरा हसन ने पुष्टि करने की कोशिश की, लेकिन सही बात पता नहीं चल पाई। जिसके चलते वह बार-बार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सत्यता जानने की कोशिश करती रहंी। देर रात तक परिवार परेशान रहा, लेकिन मामले की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें