फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

- विभाग की अनुमति के बिना एचटी लाइन को बदलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के जेई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप है कि मोटी रकम लेकर विभाग की अनुमति के बिना एचटी लाइन को दूसरे स्थान पर परिवर्तित कर दिया गया।
मंगलवार को जिला पंचायत के पूर्व सदस्य ठा. रामनाथ सिंह के नेतृत्व में कई भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक उमेश मलिक, विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार गुप्ता तथा अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम प्रदर्शन करने वालों के बीच पहुंचे। ठा. रामनाथ सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जेई पवन शर्मा ने हिंडन नदी के पुलपार सुविधा शुल्क लेकर विभाग की अनुमति लिए बिना रातों-रात एचटी लाइन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवर्तित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जेई पवन शर्मा बुढ़ाना देहात, कुरथल व अलीपुर अटेरना क्षेत्र देखते हैं। यहां बिजली के बिल में हेराफेरी होती है और सुविधा शुल्क लेकर बिल ठीक किए जाते हैं। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने जेई को जमकर लताड़ा और कहा कि क्षेत्र में किसी भी ग्रामीण का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। शिकायती पत्र अधीक्षण अभियंता को दिया। अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपी जेई के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
- एचटी लाइन के परिवर्तन की शिकायत का मौके पर निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया लाइन को ऊंचा किया जाना पाया गया। लाइन के परिवर्तन सहित अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। - अधिशासी अभियंता बुढ़ाना, अजय कुमार कैम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें