फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छूट से खनक रहे बर्तन, दुकानों पर बढ़ रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बर्तनों पर जीएसटी दर में की गई छूट ग्राहकों को लुभा रही है। व्यापारियों के अनुसार छूट के बाद बर्तन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी महसूस की गई है। धनतेरस और दीवानी को लेकर खास तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


स्टील, एलुमीनियम और तांबे के बर्तनों की खरीदारी जोरों पर है। जीएसटी दर में छूट से बर्तनों की बिक्री में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी दर 12 से घटाकर पांच कर दी गई थी। धनतेरस पर अच्छे कारोबार को लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। हालांकि छोटे व्यापारियों में इसे लेकर चिंता भी है कि पहले से जो सामान अधिक दर पर खरीदा है। उसकी भरपाई वह कैसे करेंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का कहना है कि कुछ व्यापारियों को यदि जीएसटी संबंधी परेशानी आ रही है तो उसका निदान कराया जाएगा। भगत सिंह रोड के बर्तन विक्रेता बिजेन्द्र जैन का कहना है कि स्टील और पीतल के बर्तन पर ग्राहकों को 12 प्रतिशत की बजाय अब सिर्फ पांच प्रतिशत जीएसटी ही देनी पड़ रही है। इससे प्रत्येक ग्राहक को छोटी सी छोटी खरीद पर सात प्रतिशत तक की बचत मिल रही है। जिस कारण बाजार में बर्तनों की बिक्री लगभग 10 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बर्तन विक्रेता सतेन्द्र सिंघल का कहना है कि जेब पर बोझ कम होने से ग्राहक अतिरिक्त खरीदारी में रुचि लेते दिख रहे हैं। नई दरें लागू होने के बाद से ग्राहक दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। आगामी त्योहारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें