फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी के बीच में गंदगी, ग्रामीण हैं परेशान

विज्ञापन
1-मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में मोहल्ले के बीच में गंदगी के ढेर को दिखाते मोहल्ले वासी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव जड़ौदा में कॉलोनी के बीच में गंदगी के ढेर लगने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई करा कर गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जड़ौदा में सैनी कॉलोनी के बीच में कुछ जगह खाली पड़ी हुई है। जिसमें दूसरे मोहल्ले के लोग कूड़ा कचरा खाली पड़ी जगह में डाल रहे हैं। जिससे बदबू उठ रही है। कालोनी के कई लोग कृष्णपाल, सागर, हरिओम, महेंद्री, बालेश्वर आदि गंदगी के कारण बीमार हैं। रमेश सैनी, योगेंद्र सैनी, योगेश सैनी, अशोक कुमार, मनोज कुमार, महक सिंह, किरणपाल, पूनम, प्रमिला, सोहनबीरी आदि ने प्रशासन से उक्त जगह की सफाई कराकर चारदीवारी कराने की मांग की है। गांव के लेखपाल संजीव शर्मा का कहना है कि उक्त जगह खाद के गड्ढों के लिए आवंटित है। जल्द ही इस जगह की सफाई कराकर चारदीवारी कराई जाएगी। जिससे ग्रामीणों को गंदगी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें