फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डायट का कायाकल्प शुरू, बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के 70 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में से 13 डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है। इनमें जिले के डायट को भी शामिल किया गया। एक साल का लक्ष्य लेकर कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। परिसर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तब्दील करने के लिए पहले चरण में एकेडमिक हॉल और कैफेटेरिया को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शिक्षकों, छात्रों और डायट प्रशिक्षुओं को एक छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें कंप्यूटर लैब, स्टैम लैब, स्मार्ट क्लास, मैथ लैब, आर्ट गैलरी, संगीत प्रयोगशाला समेत अन्य प्रकार के शिक्षण से संबधित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नई शिक्षा नीति के तहत अनुसंधान के लिए शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को बढ़ावा और सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी। आवासीय भवनों का निर्माण होगा। डायट जिले के साथ जनपद शामली के शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं का भी प्रशिक्षण होता है। परिसर में प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। डायट में बड़ा प्रशिक्षण कक्ष नहीं होने से दोनों जिले के शिक्षक एक साथ प्रशिक्षण लेने से वंचित हो जाते थे। अब एकीकृत प्रशिक्षण के लिए विशेष सभागार तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें