फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा

विज्ञापन
धीरज लाटियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान संगठनों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान संगठनों का कहना है कि लागत बढ़ने से किसान लगातार आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। सरकार का आय दोगुनी का वादा पूरी तरह धोखा है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान का कहना है कि सरकार के जो हालात हैं वे 2022 में किसान इन्हें इनकी वास्तविकता बता देगा। किसान अपनी सरकार बनाएगा और अपनी मर्जी से रेट तय करेगा। भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह का कहना है कि सरकार ने किसानों के हाथ में झुनझुना थमा दिया है। जब रेट नहीं बढ़ाना था तो ये चार महीने क्यों लगाए। किसानों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। यह समझ नहीं आ रहा है कि इनका आय दोगुनी करने का फार्मूला कौन सा है। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के अध्यक्ष संजीव तोमर का कहना है कि सरकार ने गन्ना किसानों के साथ धोखा किया है। जो लागत है उसके हिसाब से 450 रुपये क्विंटल का रेट होना चाहिए। किसान अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें