फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में कराया जाएगा धर्मशाला का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 3.47 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ में शुकतीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण और विकास कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पर्यटन, सीएनडीएस एवं यूपीपीसीएल आदि विभाग संभाल रहे हैं।
पर्यटन विभाग की उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि शुकतीर्थ में शुकदेव आश्रम, परिक्रमा मार्ग सहित गंगा घाट, पर्यटन सुविधा केन्द्र का निर्माण चल रहा है। बताया कि वहां एक धर्मशाला का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 3.47 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-30 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य जारी

शुकतीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में धर्म नगरी में 30 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण और विकास कार्य जारी हैं। इनमें पर्यटन विभाग की देखरेख में शुकतीर्थ में नक्षत्र वाटिका से थोड़ा दूर बंदावाला पर 21 करोड़ की लागत से टीएफसी यानी टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर का निर्माण चल रहा है। पर्यटन सुविधा केन्द्र के भवन के नीचे 12 पर्यटक बस खड़ी करने की क्षमता वाली पार्किंग और करीब सात करोड़ खर्च कर पुरानी पार्किंग का जीर्णोद्धार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें