फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली बड़ी जिम्मेदारी: पिता की पुण्यतिथि के दिन आईपीएस मुकुल गोयल बने यूपी के डीजीपी, परिवार में खुशी का माहौल

Wed, 30 Jun 2021 10:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल की मां करीब 25 साल से उनकी मां हेमलता गोयल मुजफ्फरनगर के मोहल्ला भरतिया कॉलोनी में रहतीं हैं।
विज्ञापन
शादी समारोह में परिवार के साथ आईपीएस मुकुल गोयल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के नए डीजीपी आईपीएस मुकुल गोयल मूल रूप से जनपद शामली के रहने वाले हैं। आईपीएस मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद नियुक्त किए गए हैं। वहीं करीब 25 साल से उनकी मां हेमलता गोयल मुजफ्फरनगर के मोहल्ला भरतिया कॉलोनी में रहतीं हैं। उनके पिता महेंद्र गोयल का छह साल पूर्व निधन हो चुका है, जिनकी बुधवार को पुण्यतिथि भी है।
विज्ञापन


मूल रूप से जनपद शामली निवासी आईपीएस मुकुल गोयल का जन्म तो शामली में हुआ था, लेकिन इनकी हाईस्कूल तक की शिक्षा-दीक्षा झारखंड प्रांत के जनपद धनबाद में हुई है। पिता महेंद्र कुुमार गोयल की पोस्टिंग वहीं रहने के कारण वे परिवार के साथ हाईस्कूल तक धनबाद में ही रहे।

उनके परिवार में मां हेमलता गोयल के साथ ही इकलौती बहन शिखा (अमेरिका में रहतीं हैं) और छोटा भाई मोहित गोयल है। भाई वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुंबई के एक कॉलेज में डीन हैं, जो पूर्व में नेवी में रह चुके हैं।
विज्ञापन


धनबाद के बाद महेंद्र कुमार गोयल परिवार के साथ दिल्ली आ गए, जहां से आईपीएस मुकुल गोयल ने आगे आईआईटी तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए और आईपीएस बने। उनके पिता व मां करीब 25 साल से शहर के भरतिया कॉलोनी में रहते हैं।

छह साल पूर्व पिता की मौत के बाद मां हेमलता गोयल यहां मकान में रहतीं हैं, जहां आईपीएस के ममेरे भाई कारोबारी राहुल गोयल उनका ख्याल रखते हैं। राहुल गोयल ने बताया कि आईपीएस मुकुल गोयल के अपने परिवार में पत्नी सोनू गोयल व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियां अभी पढ़ रहीं हैं। उनका कहना है कि मुकुल गोयल को यूपी का डीजीपी बनाया जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें