फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - डीएफसी के निदेशक ने किया दौरा, जल्द दौड़गी मालगाड़ी

Fri, 19 Jan 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डायरेक्टर ने न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन पर अधीक्षक से सिग्नल की व्यवस्था पर की बातचीत
विज्ञापन

- खतौली से सहारनपुर तक ट्रैक पर विद्युतीकरण और डीपी कार्य की देखी प्रगति
(फोटो)

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के निदेशक (पीपी) पंकज सक्सेना ने न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन पर व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्टेशन मास्टर से सिग्नल आदि के बारे में जानकारी ली। सहारनपुर से न्यू खतौली तक ट्रैक पर चल रहे डीपी लगाने और विद्युतीकरण के कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।
शुक्रवार शाम तक विशेष रेल चेयर कार से डायरेक्टर का दौरा चला। उन्होंने कॉरिडोर के नए ट्रैक पर कोहरे के दौरान माल गाड़ियों के संचालन और सुरक्षा की स्थिति को परखा। दौरे में मेरठ यूनिट के मुख्य परियोजना प्रबंधक पवन कुमार मौजूद रहे। दिल्ली हेड ऑफिस से आए डायरेक्टर ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में माल गाड़ियों का संचालन किए जाने को निर्देशित किया। बताया कि डीपी लगाने का कार्य खतौली से देवबंद तक पूरा हो चुका है। सहारनपुर तक बचे तीन स्टेशनों पर डीपी एक सप्ताह में लग जाएंगी। उसके बाद मालगाड़ियों का संचालन नए काॅरिडोर पर न्यू खुर्जा से साहनेवाल तक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों ने डीपी (डिटेक्शन प्वाइंट) एवं सिग्नल लगाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक से बातचीत की और माल गाड़ियों के परिचालन होने के बाद कैसे व्यवस्था संभालेंगे। हर बिंदुओं पर सवाल किए। एलएंडटी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। न्यू खतौली, मंसूरपुर, जड़ौदा नरा, न्यू मुजफ्फरनगर, न्यू रोहाना, न्यू देवबंद, तल्हेड़ी, सहारनपुर आदि स्टेशनों पर अफसरों ने हर बिंदुओं की समीक्षा की।


द्रुत गति से दौड़ेंगी मालगाड़ियां
नए काॅरिडोर पर राजधानी की तर्ज पर माल गाड़ियों का संचालन होगा। जिससे समय की बचत होगी। नए ट्रैक पर किसी गांव में फाटक नहीं बनाया गया है। हर जगह अंडरपास और ओवरब्रिज बने हैं। ताकी कई प्रांतों को जाने वाला माल कम खर्च और सुरक्षित पहुंचे सके। ईस्टर्न कॉरिडोर की लंबाई 1856 किलोमीटर है। जो पश्चिम बंगाल के धनकुनी से साहनेवाल तक तैयार किया गया है। हालांकि सोननगर से साहनेवाल तक मालगाड़ियों का संचालन नवंबर में शुरू हाे गया है, लेकिन एसएनटी और डीपी का कार्य अधूरा होने के कारण मालगाड़ी नए ट्रैक से न्यू खतौली में आकर से भारतीय रेल लाइन पर चढ़कर सहारनपुर तक जाती है।
विज्ञापन

- वर्जन

जनवरी के आखरी हफ्ते में शुरू हो जाएगा संचालन
जनवरी के आखरी सप्ताह में माल गाड़ियों का नियमित परिचालन न्यू खतौली से सहारनपुर ट्रैक से होकर शुरू हो जाएगा। जर्मन से पूरी डीपी आ गई है। उन्हें लगाने का काम अंतिम चरणों में है। मंसूरपुर पुलिस ने डीएफसी के ट्रैक से डीपी और केबल आदि चोरी करने वाले गैंग को पकड़ लिया है। इससे चोरी की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और मालगाड़ियों के संचालन में रुकावट नहीं आएगी - पवन कुमार सीपीएम डीएफसी, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें