फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
शुकतीर्थ में गंगाघाट पर स्नान के बाद पूजा-अर्चना करती महिला श्रद्धालु - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की। कथा सुन प्रसाद का वितरण किया। मंदिरों में दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया।
महाभारत कालीन पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गंगा घाट पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर प्रसाद वितरण किया। शुकदेव आश्रम, हनुमान धाम, दंडी आश्रम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, पीतांबरा धाम, शनि धाम, महाशक्ति सिद्ध पीठ, गोड़िया मठ, मानव निर्माण आश्रम, सच्चा धाम मां अन्नपूर्णा आश्रम स्थित मंदिरों में भगवान को भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

स्वामी ओमानंद महाराज, महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज, स्वामी महादेव आश्रम, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, माता राज नंदेश्वरी गीतानंद गिरी स्वामी विष्णु आचार्य, स्वामी गोवर्धन दास महाराज, स्वामी भजन आनंद महाराज, स्वामी अयोध्या प्रसाद मिश्रा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें