फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

Wed, 15 Jan 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फोटो कैप्शन।शुकतीर्थ में मकर सक्रांति पर गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना श्रद्धालु
विज्ञापन
मोरना। प्राचीन तीर्थनगरी शुकतीर्थ में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर खिचड़ी, मूंगफली का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

नगरी के मुख्य गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, गंगा मंदिर, पांडवकालीन पार्वती मंदिर, अखंड धाम, नव ग्रह शनि धाम आदि में पूजा-अर्चना की। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा। शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की समाधि एवं कारगिल शहीद स्मारक पर भी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किए। प्राचीन श्री दंडी आश्रम, श्री महेश्वर आश्रम, महाशक्ति सिद्धपीठ, रामानुज कोट आश्रम, मां पीतांबरा धाम, साकेत धाम, गीता धाम, उदासीन निर्वाण आश्रम, खिचडी वाले बाबा का आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें