फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निशान यात्रा पर भक्तों ने की फूलों की वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम परिवार की खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली। यात्रा शिव चौक से शुरू हुई। रास्ते में जगह-जगह निशान यात्रा पर फूलों की वर्षा हुई। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया।
शिव चौक पर बाबा श्याम की आरती की गई। इसके बाद यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा में डीजे के साथ साथ ढोल भी शामिल रहे। निशान यात्रा पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नई मंडी के रामलीला मैदान पर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, विशाल गर्ग, सचिन सिंघल शामिल हुए। समिति के मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग, विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, संजीव गर्ग, राजकुमार जिंदल, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें