मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डॉशराजवीर सिंह प्रजापति को यूपी रक्त नायक अवार्ड से किया सम्मानि
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया राजवीर प्रजापति को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यूपी रक्त नायक अवार्ड से सम्मानित किया। उनका नाम समाजसेवी के तौर पर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ था।
नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट संस्था की ओरसे प्रत्येक राज्य के ऐसे समाज सेवकों को सम्मानित किया गया, जो मरीजों की रक्त की पूर्ति करने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति ने पिछले चार सालों में 50 से अधिक बार रक्तदान शिविर एवं 70 से अधिक बार नेत्र जांच शिविर आयोजित किए हैं। रक्तदान शिविर में अब तक दो हजार से अधिक यूनिट डॉ. राजवीर सिंह एकत्रित किया जा चुका हैं।
हरियाणा के करनाल स्थित मंगल सेन ऑडिटोरियम में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राजवीर प्रजापति को रक्त नायक अवार्ड से सम्मानित किया। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति, विधायक अनिल कुमार सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजवीर प्रजापति को दूरभाष के माध्यम से बधाई दी।